
कोरबा। हरदी बाजार नगर मंडल के उड़ता शक्ति केन्द्र में नगर पालिका दीपका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा ने श्रीफल देकर लाभार्थियों का सम्मान किया जबकि आज रेंकी में पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम पटेल लाभार्थियों को सम्मानित करेगें। दीपका में भी वरिष्ठ भाजपा नेता पवन गर्ग राजेन्द्र राजपूत के द्वारा नागरिको का सम्मान किया गया। इस दौरान सूर्यप्रकाश शर्मा रामकुमार पंडित सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे। हरदी बाजार नगर मंडल के अध्यक्ष हरीश थरवानीय ने बताया कि सभी 13 शक्ति केन्द्रों में सम्मान करने का काम पूरा हो जाएगा। पिछड़ा वर्ग भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उत्तम पटेल के द्वारा भिलाई बाजार मुरली कसियाडीह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. राजीव सिंह ने देहात पारा शक्ति केन्द्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान शिव तोमर, शैलेन्द्र ङ्क्षसंह उपस्थित थे। आज रायपुर में भी वाल रायटिंग प्रभारियों को रायपुर बुलाया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए आकाश सक्सेना ,संजय शर्मा व संदीप सहगल रवाना हुए है।