पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर कार्तिकेश्वर ने दी बधाई

चांपा। राज्य युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और स्वर्णकार समाज के केंद्रीय संरक्षक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद आज रायपुर पहुंचे तथा विजयश्री प्राप्त किए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में मिले जीत सहित सरकार बनाने की बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है, अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, है, और छत्तीसगढ़ फिर से विकास का नया इतिहास रचेगा।

RO No. 13467/11