पोखरी का पानी मंजूर नहीं मानिकपुर में अलग व्यवस्था करेगा निगम

कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर कालोनी में जलापूर्ति कराने के लिए नगर पालिक निगम से कहा गया था क्योंकि मानिकपुर कालोनी में पोखरी से जलापूर्ति की जाती है। वहां के नागरिक पोखरी के पानी को लेने के लिए तैयार नहीं है। जिसे लेकर एसईसीएल प्रबंधन ने नगर पालिक निगम से कालोनी में जलापूर्ति कराने का प्रयास किया था। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधि भागवत सिंह, प्रमोद बेनर्जी, संजय सिंह, लनिन पवार, उज्जवल बनर्जी, राजू श्रीवास्तव, जी राजेश सहित अन्य नेताओं द्वारा प्रयास किये गए थे। मामले को प्रबंधन के सामने रखा गया था। जिसके बाद नगर पालिक निगम से जलापूर्ति के लिए पैसे भी जमा कर दिए गए थे। टेंडर होने के बाद कालोनी में पाईप लाईन बिछाने का काम लगातार जारी है। कयास लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद कालोनी में जलापूर्ति शुरू हो जाएगा। क्योंकि पाईप लाईन लगाने का काम लगभग समाप्ति की ओर है। देरी होने पर नए वर्ष में कालोनी के लोगों को पेयजल मिलना तय है।

RO No. 13467/ 8