
अयोध्या, 0५ जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या वासियों से एक अपील की है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं, जिसके चलते पीएम मोदी ने अयोध्या को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील अयोध्या के लोगों से की है। यह अपील सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के अकाउंट से ‘रील’ वीडियो के माध्यम से की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो में कहा, ‘आज मेरा एक आग्रह मेरे अयोध्या के भाई-बहनों से है। आपको देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के लिए तैयार होना है। अब देश दुनिया के लोग लगातार हर रोज अयोध्या आते रहेंगे, इसलिए अयोध्या वासियों को एक संकल्प लेना है- अयोध्या नगर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का। ये स्वच्छ अयोध्या, ये अयोध्या वासियों की जिम्मेदारी है’। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के अगले हिस्से में कहा, ‘देश भर के लोगों से मेरी प्रार्थना है भव्य राम मंदिर के निर्माण के निमित्त एक सप्ताह पहले 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के छोटे-मोटे सब तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता के एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रभु राम पूरे देश पूरे देश के हैं और जब प्रभु राम आ रहे हैं तो हमारा एक भी मंदिर, हमारा एक भी तीर्थक्षेत्र और उसके परिसर अस्वच्छ नहीं होने चाहिए’। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या वासियों से की बड़ी अपील, कहा- भगवान राम पूरे देश के हैं, जिम्मेदारी आपकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या वासियों से एक अपील की है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं जिसके चलते पीएम मोदी ने अयोध्या को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील अयोध्या के लोगों से की है। यह अपील सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के अकाउंट से ‘रील’ वीडियो के माध्यम से की गई।






























