
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पैसों के लालच में शादीशुदा लोग दोबारा शादी करने पहुंच गए।सूरजपुर के नारायणपुर में उस वक्त सब हैरान रह गए, जब अचानक गांव में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बैंड बाजे के साथ बारात में शामिल होकर पहुंचे।
अचानक से इतनी भीड़ देखने के बाद ग्रामीणों ने लोगों ने जानकारी मांगी। लोगों ने बताया कि कल उनकी शादी है और इसलिए वे सब भिलाई जा रहे हैं।लोगों ने बताया कि उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया है। उनसे कहा गया है कि शादी में मिलने वाले सामान के साथ एक लाख नकद मिलेगा। लेकिन इनमें कई जोड़े ऐसे थे जो पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने कहा कि दहेज के सामान के साथ एक लाख मिलेगा। इसलिए वे दोबारा शादी करने जा रहे हैं।दरअसल, एक हृत्रह्र के माध्यम से 300 दिव्यांग जोड़ों की शादी होनी थी। लेकिन पैसों के लालच में शादीशुदा लोग भी फिर से शादी करने जा रहे थे। जब इसकी जानकारी प्रशासन को लगी तो अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि जो जोड़े जा रहे हैं उसमें दिव्यांग बहुत कम है। जो जा रहे हैं वह पहले से शादीशुदा हैं। इस पर ध्यान रखने को कहा गया है। वहीं हृत्रह्र का कहना है कि संस्था की ओर से कोई एक लाख नहीं दिया जाएगा। दिव्यांग जोड़ों को केवल दहेज दिया जाएगा। यह जानकारी उन्हें दी गई है।


















