गाजियाबाद, १८ जून ।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के वायनाड से लोकसभा चुनाव लडऩे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। इसी बीच कांग्रेस के निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी द्वारा रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने पर प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से चुनाव लडऩे पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। लोकसभा उपचुनाव में लड़ाकर उनकी (प्रियंका गांधी) ताकत को कम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, वो एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं तो मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं हैं।
प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लडऩे पर कांग्रेस पर तंज भी कस दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़वाकर एक बात साबित कर दी है , कि कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है, अगर उन्होंने हिंदुओं पर भरोसा किया होता, तो उन्हें कहीं और से चुनाव लड़ाया गया होता।