फूल देकर मनुहार, अपनाएं यातायात नियम

सडक़ सुरक्षा पर पुलिस की कोशिश
कोरबा। 32 वा सडक़ सुरक्षा जागरूकता माह कोरबा जिले में जारी है। एक महीने तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इसके अंतर्गत की जानी है। कुल मिलाकर पूरी कोशिश वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने के लिए ईमानदार बनाने की होगी। सर्व मंगला नगर पुलिस चौकी के द्वारा दुपहिया चालकों को फूल भेंट किए गए ताकि वे नियम पालन करें।
अनेक मामलों में देखा गया है कि लगातार जागरूक करने के बावजूद लोग अच्छी चीजों को भी समझने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते। दूसरे प्रकार से तौर तरीके अपनाने पड़ते हैं और लोगों को सही लाइन पर लाने के लिए कोशिश की जाती है। सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर चल रहा है। पूरे शेड्यूल के अंतर्गत अभियान के अंतर्गत कम होना है। पुलिस और सामाजिक संगठन इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कर रहे हैं। कोरबा कुसमुंडा फोर लेन मार्ग पर एक्सीडेंट्स के मामलों में कमी लाने और लोगों की जिंदगी बचाने के साथ-साथ उन्हें इस दिशा में एक्टिव करने के लिए पुलिस काफी सक्रियता दिखा रही है। सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के रूप में उसे एक अच्छा माध्यम मिला हुआ है। इस कड़ी में कुसमुंडा थाना प्रभारी मनीष चंद्र नगर के निर्देश पर सर्वमंगला नगर चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने दुपहिया की सवारी करने वाले लोगों को फूल गिफ्ट्स करने पर ध्यान दिया है। लोगों से कहां जा रहा है कि दुपहिया चलाने के दौरान भी जरूर हेलमेट का उपयोग करें और दूसरे यातायात नियमों का पालन करने के प्रति ईमानदारी दिखाएं। उन्हें बताया जा रहा है कि जिंदगी अनमोल है और सडक़ पर चलने के दौरान अगर यातायात से जुड़े नियमों का पालन किया जाता है तो आपकी जिंदगी खतरों से सुरक्षित रहेगी और इससे उनके साथ-साथ परिवार की खुशियां भी बरकरार रहेगी।

RO No. 13467/11