फेसबुक पर युवती से हुई दोस्ती, अब मकान व 50 लाख की कर रही मांग, जबरन शादी कराने का किया प्रयास

    गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी के रहने वाले एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से एक युवती से दोस्ती की। जिसकी बातों में आकर पीडि़त उत्तराखंड मिलने पहुंचा। जहां पर युवती के गिरोह के सदस्यों ने षडयंत्र रचकर जबरन निकाह भी कराने का प्रयास किया। वहीं युवती अब एक मकान और पचास लाख रुपये की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रही है। पीडि़त ने न्यायालय के आदेश पर छह आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया है।एक युवक ने बताया कि 10 दिसंबर को इंटरनेट मीडिया पर एक युवती के साथ दोस्ती हुई। जिसके बाद आरोपित युवती ने उसके फोन पर अश्लील वीडियो, फोटो भेजने शुरु कर दिए। जिसके झांसे में आकर और ब्लैकमेल होने के डर के कारण पीडि़त ने उसके खर्चे उठाने शुरु कर दिए। पीडि़त ने बताया कि दो जुलाई को वह हापुड़ में किसी कार्य से गया था। तभी युवती की कॉल आई और उत्तराखंड के काशीपुर में मिलने की बात कही। पीडि़त उसकी बातों में आकर काशीपुर में एक रेस्टोरेंट में मिलने चला गया। जहां पर पहले से मौजूद जावेद, आदिल, मुल्ला जी शानू उर्फ शाहनवाज, कमर जहां समेत छह आरोपितों ने षडयंत्र रचा और उसका जबरन धोखाधड़ी से निकाह कराने लगे। जिसके बाद अब पीडि़त को ब्लैकमेल कर पचास लाख की नकदी और काशीपुर में एक मकान की मांग कर रहे हैं।पीडि़त ने बताया कि उसके स्वजन को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी देकर आरोपित प्रताडि़त कर रहे हैं। पीडि़त ने बताया कि आरोपित धमकी देते हुए कहते हैं, उसके घर पर आकर आरोपित युवती आत्महत्या करेगी। अन्यथा, मकान और पैसों का बंदोबस्त करें।

    RO No. 13467/11