नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय बजट 2024 की तारीख की घोषणा हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।
22 जुलाई से शुरू होगा संसद सत्र
18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हो गया है। इसमें नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया था। अब सबकी नजर बजट सत्र पर हैं। संसद सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र की जानकारी एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार की संस्तुति पर माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय बजट 2024-24, 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।