बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी हटाए गए:दीपक सोनी होंगे नए कलेक्टर, एसपी का जिम्मा विजय अग्रवाल को

रायपुर/बलौदा बाजार कांड के बाद राज्य सरकार ने सबसे बड़ा एक्शन लिया है। बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर और SP को हटा दिया गया है। मंगलवार रात आदेश जारी किया गया । सूत्रों की माने तो आदेश दोपहर में ही टाइप करके रख लिया गया था । देर रात मुख्यमंत्री की सहमति के बाद आदेश जारी किया गया और दोनों ही अधिकारियों को हटा दिया गया है।
आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदा बाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय अग्रवाल बलौदा बाजार के नए एसपी होंगे। हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।

क्या हुआ था बलौदा बाजार में

सोमवार 10 जून की दोपहर सतनामी समाज के लोग अमर गुफा में जय स्तंभ में हुई तोड़फोड़ के भी खिलाफ जमा हुए । 10,000 से ज्यादा भीड़ जिले में पहुंच गई। कार्यक्रम धरना प्रदर्शन का तय था मगर भीड़ का समूह पुलिस की बैरेकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस आई उग्र हुई भीड़ ने कलेक्टर दफ्तर और एसपी कार्यालय जला डाला । 130 से ज्यादा वाहन में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई । भीड़ अमर गुफा में हुई तोड़फोड़ की सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। मगर अचानक उग्र हुई भीड़ पुलिस से संभली नहीं और यह स्थिति बनी। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है । 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1800604310558200143?t=aTW6X_b1H2nDbmfrNqYfcg&s=19

RO No. 13467/11