
कोरबा। जिले के प्रमुख कस्बे कटघोरा में नया बस स्टेण्ड की बदहाली लगातार सवाल खड़े कर रही है। यहां निर्माण के दौरान उपयोग में लाये गये लोहे के सरिया कई जगह बाहर निकल गये है। ऐसे में डर बना हुआ है कि कभी भी अनहोनी हो सकती है।
बस स्टेण्ड के फ्लोर से लेकर नजदीक के शौपिंग कॉम्लेक्स के ऊपरी हिस्से और अन्य स्थानों पर ऐसे नमूने काफी समय से बने हुए है। माना जा रहा है कि कई कारणों से आई कमजोरी और टूट फूट के चलते यह सब हुआ है। भवन की मजबूती के लिए लोहे के जो सामान भीतरी हिस्से में लगाये गये थे उनके बाहर निकलने से समस्याएं हो रही है। 4-5 मार्गो पर वाहनों की आवाजाही होने से कटघोरा सडक़ यातायात के लिए एक जंक्शन पांईंट बना हुआ है। ऐसे में इसकी महत्ता अपने आप में सर्वविदित है। ऐसी स्थिति में स्थानीय बस स्टेण्ड के स्तर को अच्छा करने के लिए जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन जिस प्रकार के नजारे यहां पर कायम है वह नगर पालिका की उदासीनता को स्पष्ट करते है। बताया जाता है कि कुछ अवसर पर बस एसोसिएशन की ओर से अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया। जन प्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी दी गई। लेकिन अब तक जरूरी कार्रवाई करने की मानसिकता नहीं बनाई गई है। इसलिए अब बात ऊपर तक जा रही है।





















