
सक्ती। अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल में अपनी सेवाओं की शुरुआत करने वाले लाइनमैन लाखनलाल बरेठ 31 मई 24 को अर्धवार्षिक आयु पूर्ण होने पर विद्युत मंडल की सेवाओं से रिटायर हो गए। उनके रिटायरमेंट पर जहां विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने उनके स्वागत में जोरदार रैली निकाली तथा बैंड-बाजे के साथ उनको ले जाया गया।
इसके बाद विद्युत मंडल कार्यालय में उनकी विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड शक्ति के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्युत मंडल के अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज लाखनलाल बरेठ ने लाइनमैन के पद पर रहते हुए सभी प्रकार की चुनौतियों में कदम से कदम मिलाकर काम किया। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले लाखनलाल बरेठ ने भी कहा कि आज उनकी सेवाओं के दौरान विद्युत मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों को जो सहयोग व स्नेह प्राप्त हुआ है वे उसे कभी नहीं भूल सकते।