बिजली समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण

कोरबा। भिलाईबाजार, नरईबोध क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली जारी है। कई बार बिजली गुल होने से ग्रामीणजन परेशान हो जाते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ही लोगों को बिजली की परेशानी से जूझना पड़ता है। भिलाईबजार के ग्रामीण सूर्यकांत पाटले ने बताया कि इस क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की समस्या है। इसी तरह नरईबोध में भी लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीण बी.डी.महंत ने बताया कि कई बार बिजली गुल होने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ता है तब कहीं जाकर लोगों को बिजली मिल पाता है।

RO No. 13467/11