बिर्रा में नाचबो नचाबो डांस प्रतियोगिता आज

बिर्रा। युवा समीति घनवासागर मोहल्ला में भव्य डांस रियलिटी शो नाचबो नचाबो डांस प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसम्बर को किया जाएगा। इस वर्ष प्रवेश शुल्क एकल 251, युगल 351, ग्रुप 451 रुपए निर्धारित किया गया है। जिसमें एकल डांस के लिए प्रथम पुरस्कार 4001, द्वितीय 2501, तृतीय 1501, चतुर्थ 1001 रुपए, युगल में प्रथम 5001, द्वितीय 3001, तृतीय 2001, चतुर्थ 1001 रुपए प्रदान किया जाएगा। ।साथ ही ग्रुप डांसरों के लिए प्रथम 11001, द्वितीय 7001, तृतीय 5001, चतुर्थ 3001 रुपए, पंचम 2001, षष्ठम 1501, सप्तम 1001 रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया ि जाएगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी, आरोही चौहान व सहयोगी डॉ. कुश पटेल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता संतोष प्रजापति होंगे। विशिष्ट अतिथि नमेंद्र सिंह हाईकोर्ट अधिवक्ता, रितेश रमण सिंह छोटू बाबा राजमहल बिर्रा होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने अध्यक्ष देवराज सिंह, हरि धीवर, बुदेश सिदार, हेमंत पटेल सहित अन्य जुटे हुए हैं।

RO No. 13467/11