बिर्रा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आज से

बिर्रा। भाटापारा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आज कलशयात्रा िनकालने के साथ शुभारंभ िकया जाएगा। इस अवसर पर कथावाचक के रूप में चाय वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध पं. नरेंद्र नयन शास्त्री मौजूद रहेंगे। हर रोज दोपहर दो बजे से कथा सुनाई जाएगी। 24 फरवरी को शोभायात्रा व वेदी पूजन, 25 को अवतार वर्णन, शुकदेव आगमन, 26 को ध्रुव चरित्र व जड़भरत कथा, 27 को वामनावतार, समुद्र मंथन, 28 को श्रीराम कथा व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 29 को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 1 मार्च को बैकुंठ दर्शन, रास पंचाध्यायी, कंस वध व श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाहोत्सव, 2 मार्च को द्वारिका दर्शन, सुदामा चरित्र, और कथा विश्राम, 3 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति के साथ सहस्त्रधारा व ब्राह्मण भोजन, महाप्रसाद वितरण िकया जाएगा। बता दें िक कथा का आयोजन कश्यप परिवार परिवार की ओर से किया जा रहा है। इस अवसर पर यजमान श्यामा देवी, संतोष कुमार कश्यप, डॉ. दुर्गेश नंदिनी, शिवेन्द्र कुमार कश्यप, ज्योति गजेन्द्र कश्यप, श्रवण कुमार, हीरालाल, मोतीलाल, रामप्रसाद, भूवनलाल, शशिभूषण, रामगोपाल, जीवनलाल, बुद्धेश्वर कश्यप, गोपाल, नेतराम कश्यप, प्रकाश, पिताम्बर, प्रमोद कुमार, बुदेश, रथराम, दिलीप, राजू आलोक आदि मौजूद रहेंगे।

RO No. 13467/11