
भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों पर दिल्ली में उन्हें हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देर रात अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, माननीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुंबई से दिल्ली आकाशा एयरलाइंस फ्लाइट नंबर क्तक्क 1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे। हालांकि, इस मामले में अकासा एयरलाइंस ने प्रज्ञा ठाकुर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की बात कही है। एयरलाइंस ने कहा कि हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं।





















