बूथ लेबल पर घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बनाएं सदस्य: सिंहदेव

जांजगीर-चांपा।भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी को और भी विस्तारित करना है, इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। भाजपा के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। बूथ लेबल पर घर घर जाकर कार्यकर्ता नए सदस्य बनाएं।
यह बातें सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी व संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने जांजगीर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कही। अनुराग सिंह देव ने 24 अगस्त को सदस्यता अभियान की कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है हम भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर से करेगी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके मोबाइल नं से 8800002024 नंबर पर बटन दबाकर मिस्ड काल कर उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे और छत्तीसगढ़ मे भी 3 सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे। सभी को जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर फिर शक्ति केन्द्रो से लेकर बुथ स्तर तक इस अभियान को ले जाकर इस अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए जिले में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर सभी बारह मंडलो मे प्रभारी नियुक्त किए गए जो अलग अलग जाकर कार्यशाला आयोजित कर सदस्यता अभियान को कैसे और अधिक सफल बनाना है उसके लिए मंडल मे सदस्यता अभियान के लिए बनी टोली टीम व कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करेंगे 6 सितंबर से जिले के सभी मतदान केंद्रो मे कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्य बनाएंगे जो 17 सितंबर तक चलेगा उसके बाद कार्यकर्ता 25 सितंबर तक सार्वजनिक जगहो पर मिस्ड काल कर इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएगे सभी बुथो पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में सासंद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सहप्रभारी अशोक चावलानी, पूर्व सांसद कमला पाटले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानीया, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा सुल्तानिया, विवेका गोपाल, अरूण झाझडिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RO No. 13467/11