बेटी के सिर पर पिता ने बांधा सीसीटीवी कैमरा, वजह जानकर हैरान रह गए लोग, यूजर्स बोले- बाप हो तो ऐसा

नईदिल्ली, 0९ सितम्बर ।
माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। बेटी की देखभाल और उसकी सुरक्षा के लिए पेरेंट्स अलग-अलग कदम उठाते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के एक पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लडक़ी को अपने सिर पर सीसीटीवी कैमरा लगाए हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है। वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी बेटी के सिर पर सीसीटीवी कैमरा ही लगवा दिया है। इस कैमरे की मदद से पिता अपनी बेटी पर नजर रखता है। वीडियो में लडक़ी ने खुद खुलासा किया कि उसके पिता ने यह कदम उसकी सुरक्षा के लिए उठाया है। वहीं, अपने पिता के इस कदम से उसे कोई आपत्ति नहीं है।
वायरल वीडियो में जब लडक़ी से पूछा गया कि क्या उसे अपने पिता के इस फैसले पर कोई ऐतराज है। इस पर लडक़ी का कहना है कि उसे अपने पिता के हर फैसले पर पूरी सहमति है। लडक़ी ने कहा कि कराची में हिंट एंड रन की घटना होते रहती है। सबूत न होने की वजह से मामले पर कार्रवाई नहीं हो पाती है।लडक़ी ने कहा, कोई मेरा एक्सीडेंट कर दे तो कम से कम सबूत तो रहेगा। इन हालातों से निपटने के लिए उसके पिता ने उसके सिर पर सीसीटीवी कैमरा बांध दिया है। जब वो घर से बाहर निकले तो उसके पिता उस पर नजर रख सकें।

RO No. 13467/11