भाजपा का संभाग स्तरीय सम्मेलन अंबिकापुर में संपन्न

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरगुजा संभाग स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह अंबिकापुर में आयोजित किया गया। यहां पर विधानसभा चुनाव में खूब मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को साफ करने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम किया जाएगा।
सरगुजा संभाग के अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा छ.ग. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहें। कार्यकर्ताओं ने यहां पर मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया । मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पर बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है. जिसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भी योगदान विशेष तौर पर रहा. जिसको देखते हुए सम्मान समारोह संभाग स्तरीय आयोजित किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस की सरकार में भाजपा के कई कार्यकर्ता नक्सलवाद के शिकार हुए हैं। सरकार बदली है और डबल इंजन की सरकार है और उनको मालूम है अब लड़ाई नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ी जाएगी जिसको लेकर कांग्रेस बौखलाई हुई है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनता को इस बात के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि सरगुजा संभाग में सभी 14 सीट भाजपा के द्वारा जीती गई है । इसलिए यहां से मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्री भी प्रदेश को प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने आगामी दिनों में अन्य संभाग में भी इस प्रकार के सम्मेलन करने और जनता का आभार प्रदर्शन करने की योजना बनाई है

RO No. 13467/11