भोपाल, २5 सितम्बर । पीएम मोदी आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। बीते छह महीने में ये पीएम का सातवां दौरा है। पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में करीब 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं सीएम शिवराज ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 33 फीसदी बहनों को पीएम मोदी ने आरक्षण दिया। मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं। हमें गर्व हैं हम ऐसे नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। आज एमपी में 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था है। हमारी अनेकों उपलब्धियां हैं। डबल इंजन की सरकार ने एमपी को तेजी से आगे बढ़ाया है। वहीं शिवराज चौहान ने कहा कमलनाथ ने जल जीवन मिशन शुरू नहीं किया और बहनों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया। किसान सम्मान निधि की सूचि नहीं भेजी। प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का प्रयास किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड हमने बनाएं हैं। कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए थे। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आने वाले 5 साल में एमपी भारत का नंबर एक राज्य पीएम मोदी के आशीर्वाद से भाजपा बनाएंगी। हम संकल्प लें कि फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से एमपी में सरकार बनाएगी। हम 2023, 2024 में विजय का इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं। एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के लिए महिलाओं ने पीएम मोदी को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया। खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकार उनका भव्य स्वागत किया।