भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के खाते में जोड़ा जाएगा पूरा खर्च

कोरबा। कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के आड़ में चुनाव प्रचार की शिकायत को सही पाया गया है। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में कार्यक्रम के खर्च को जोड़ा जाएगा। इसका आकलन भी शुरू हो गया है। पंडाल से लेकर जो भी सामग्री का उपयोग किया गया, उसके आधार पर खर्च का आकलन किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 4 कोरबा एमसीबी को शिकायत की थी कि 26 अप्रैल को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरी पारा चिरमिरी में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के फोटो फ्लेक्सी लगाकर किया जा रहा है। साथ ही उनकी फोटो फ्लेक्सी को नगर निगम चिरमिरी व नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में कई सरकारी बिजली के खंभों पर लगाया गया है।
यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र के मनेद्रगढ़, खडग़वां, चिरमिरी के चौक चौराहों पर शासकीय परिसंपत्तियों पर भाजपा के अभ्यर्थी ने बागेश्वर धाम सरकार की फोटो के साथ पोस्टर चस्पा कर राजनीतिक प्रचार प्रसार भी करना पाया गया। उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जवाब में बताया था कि कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने नहीं किया और ना ही भाजपा के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को गमछा पहनाए थे। ना ही गमछे में भाजपा का चुनाव चिह्न था। जवाब मिलने के बाद आयोजनकर्ता को अपना पक्ष पेश करने के लिए आयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोजक ने भी अपना जवाब प्रस्तुत किया कि कार्यक्रम पंडाल व अन्य स्थानों पर किसी भी राजनीतिक दलों के कथित प्रचार प्रचार पर आयोजन कमेटी का कोई समर्थन नहीं था। कार्यक्रम का आयोजन अन्य व्यवस्था बसंत अग्रवाल ने की थी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का कार्यक्रम में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई सहयोग नहीं था। इस संबंध में उन्होंने दस्तावेज भी दिए थे। उडऩदस्ता और वीडियो निगरानी दल के वीडियोग्राफी के अनुसार बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजन कर्ता के रूप में बसंत अग्रवाल , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का नाम लिया था। खडग़वां, चिरमिरी और मनेद्रगढ़ में बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के फोटो के साथ में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का फोटो लगाकर कार्यक्रम के प्रचार प्रसार करने की पुष्टि होना पाया गया। इस वजह से ही अब जिला व्यय अनुवीक्षण समिति ने आयोजन का पूरा खर्च भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के निर्वाचन व्यय में शामिल करने की कार्रवाई शुरू की है। चिरमिरी में 26 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम के खर्च की जांच हो रही है।ट्टकोरबा लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी और संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे का कहना है कि चिरमिरी में हुई बागेश्वर धाम की कथा में नियमों का उल्लंघन होना पाया गया है। कार्रवाई की अनुशंसा मिलने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय में खर्च को जोडऩे के लिए आकलन किया जा रहा है।

RO No. 13467/11