
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले सरपंच को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिले के केरा गांव के सरपंच लोकेश कुमार शुक्ला को एक शख्स ने फोन किया और खुद को मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताते हुए ब्लैकमेल करते हुए रुपए की मांग की। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और मोबाइल लोकेशन के सहारे यूपी से आरोपी को दबोच लिया गया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार, नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के केरा गांव के सरपंच लोकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 2 जुलाई को फोन आया जिसमें आरोपी ने कहा कि मैं मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बोल रहा हूं और तुम्हारे खिलाफ टोल फ्री नबर से 10 से 20 लोगों ने भ्रष्टाचार करने की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर रायपुर से जांच टीम जाएगी, अगर उन्हें गड़बड़ी मिली तो 10 से 20 लाख रु की रिकवरी भरना पड़ेगा, साथ ही आपकी सरपंची भी जाएगी। वह धमकाते हुए बोला कि आज रविवार है सब अधिकारी मंत्रालय में सीसीटीवी कैमरा बंद कर बैठे हैं, चाय पानी के लिए कुछ खर्चा करो सभी अधिकारियों ने पार्टी करने की बात कही और फोन पे पर पैसे को भेजने कहा, जब फोन पे नंबर मांगने पर फोन काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएपी विजय अग्रवाल ने विशेष टीम और सायबर सेल की टीम को मोबाइल धारक आरोपी को खोजबीन के लगाया गया।























