
चांपा । मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में व उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर द्वारा प्रति दिन प्रात: कालीन नगर का भ्रमण किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य रूप से नगर की साफ-सफाई, पेयजल, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले स्व सहायता समूह के स्वच्छता दीदियों को 7200 रुपए मासिक मानदेय के साथ साथ इनके आय में बढ़ोतरी के लिए घरों से निकलने वाले सूखे कचरे बेचकर एवं गिले कचरे से खाद बनाकर,बेचकर सभी स्वच्छता दीदियों की आय में वृद्धि कर रहे है। और समस्त स्वच्छता दीदियों की स्वस्थ्य के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनका हेल्थ चेकअप हर सप्ताह कराया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा जारी किया गया टोल- फ्री नंबर निदान 1100 में साफ-सफाई, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं की कमियों को दूर करने के लिए जारी की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा स्वयं निदान 1100 में प्राप्त शिकायत का निवारण तत्काल प्रभाव से कराया जाता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर द्वारा कड़ाके की ठंड होने के बावजूद वह प्रात: उठकर सफाई कर्मियों के साथ स्वयं निकल रहे हैं और शहर में घूम घूम कर सफाई कर रहे हैं उनका कहना है कि शासन का लक्ष्य स्वस्थ शहर एवं स्वस्थ जनता रहे इस उद्देश्यक पूर्ति के लिए उनका प्रयास जारी है।



















