मनका माई मंदिर मदनपुरगढ़ में कल लगेगा विशाल भंडारा

जांजगीर चांपा। जिले का प्रसिद्ध देवी मंदिर मदनपुरगढ़ में कल षष्टमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां अधिक से अधिक संख्या में भक्तो को पधारने करने का अनुरोध संस्था के ट्रस्टी लोगों द्वारा किया गया है। यह देवी मंदिर काफी प्राचीन है जिसमे लोगों की अटूट आस्था निहित है यहां प्रत्येक वर्ष लोगों का आना-जाना लगा रहता है विशेष कर नवरात्र के पर्व में यहां मेला लगने जैसा भीड़ भक्तों का होता है मदनपुर गढ़ के इस भव्य मंदिर में लोगों द्वारा आस्था के दीप बहुतायत संख्या में जलाए जाते हैं तथा लोगों को यह भरोसा है कि माता उनकी मनोकमना को पूरा करती है। हसदेव नदी के किनारे स्थित यह भव्य मंदिर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के कारण अत्यन्त अलौकिक है जहां किनारे से बहते छल छल करती नाले के पानी के कारण इसकी भव्यता को और चार चांद लग जाता है। यह देवी प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत मनोहारी है जिनके अलौकिक छवि के कारण लोग इस मंदिर से लगातार जुड़ते जा रहे हैं। यह स्थान धार्मिक मान्यता की प्रमुख जगह होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत रमणीय जगह है जहां लोग पूरे वर्ष पिकनिक मनाने के लिए आते जाते रहते हैं। इस देवी मंदिर में नवरात्र पर्व पर विशेष दीप प्रज्वलित किया जाता है जहां भक्त अपनी मनोकामना को लेकर दीप प्रज्वलित करते हैं। वैसे तो इस नवरात्रि में भी लगभग पूरे दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है जहां आने-जाने वाले दर्शक अपनी इच्छा अनुसार प्रसाद ग्रहण करते रहते हैं। इसके अलावा कल षष्टमी के दिन मंदिर के ट्रस्टियों के द्वारा महाभंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी भक्तों को पधारने का अनुरोध किया गया है। मां मनका माई के परम भक्त अशोक अग्रवाल जांजगीर ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पधारने का अनुरोध किया है।

RO No. 13467/11