महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने कहा कि मैं जब युवा था तो कांग्रेस का दामन पकड़ा था और आज 48 साल बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरा ये सफर काफी शानदार रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘मैं एक किशोर के तौर पर कांग्रेस में शामिल हुआ था और 48 सालों का यह अहम सफर अच्छा रहा है।

RO No. 13467/11