
बंगलुरू। कर्नाटक के मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। घटना मांड्या के गामनहल्ली इलाके में घटी। हादसे का शिकार हुए लोग घर में होने वाले एक समारोह के लिए रिश्तेदारों को आमंत्रित करने गए थे, वहां से लौटते समय ही हादसे का शिकार हो गए। मांड्या के एसपी एन यतीश ने बताया कि अराकेरे पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।





















