
कोरबा। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यहां पर केन्द्रीय मंत्री के साथ चर्चा भी हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़ाने का आश्वासन मिला है। कोरबा जिले से दो हजार कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। प्रदेश महामंत्री अंजली पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जाने की तैयारी की थी। मानदेय बढ़ाने को लेकर स्थानीय स्तर पर आंदोलन हुआ था। इसके बाद रायपुर में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में जब काम नही बना तो दिल्ली में जाकर प्रदर्शन किया गया।