
कोरबा। जिले के कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग को इन दिनों फोरलेन में तब्दील करने के लिए नवनिर्माण कराया जा रहा है। मार्ग निर्माण की रफ्तार काफी धीमी है। जो क्षेत्र के लोगों के अलावा इस मार्ग से आने जाने वालो के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। यहां मार्ग पर चलना लोगों के लिए खतरे से कम नही है। मार्ग पर लगातार उड़ती धूल व एप्रोच रोड का अभाव के कारण लोग धूल धूसरित हो रहे है। वही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। कई बार वाहन चालक आपस में टकरा जाते है ऐसा रात में कुुछ ज्यादा ही होता है। जब अंधेरे व धूल की वजह से सामने से आ रही वाहन नहीं दिखती और आपस में टक्कर हो जाती है। और दुर्घटना केे शिकार हो जाते है। मार्ग निर्माण की धीमी गति के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदार की लापरवाही जिम्मेदार है। जिसका खामियाजा आम पब्लिक भुगत रही है। जनतादल युनाईटेड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जुगनू खान ने मामला उठाते हुए मांग की है कि निर्माण कार्य में गति लाकर फोरलेन संडक़ को तत्काल पूरा किया गया। ताकि लोग इस मार्ग पर सुगमता के साथ सुरक्षित आवागमन कर सके।