नईदिल्ली, २२ फरवरी ।
मुंबई के लिए नासा ने एक डराने वाली खबर जारी की है। नासा के अनुसार, मुंबई की लगभग 2 करोड़ जनसंख्या की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को सिटी किलर भी कहा जा रहा है। दरअसल, मुंबई पर एस्टेरॉयड गिरने का खतरा बताया जा रहा है। नासा का कहना है कि अगर ये एस्टेरॉयड राज्य से टकराता है तो पूरा मुंबई शहर तबाह हो सकता है। इस सिटी किलर कहे जाने वाले इस एस्टेरॉयड के 22 दिसंबर 2032 को हमारे ग्रह के नजदीक से गुजरने की संभावना है। इस दौरान वो हमारे ग्रह से टकरा सकता है, जिसकी संभावना अब 1.5 प्रतिशत है। चूंकि एस्टेरॉयड के हमारे ग्रह से टकराने की संभावना एक प्रतिशत से ज्यादा है, इसलिए हृ्रस््र समेत दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर बारीकी से नजर रख रही हैं। एस्ट्रोनॉमर्स ने लेकर एक पोस्ट भी किया है।
इसमें एस्टेरॉयड के गिरने से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के बारे में बताया गया है। यह हृ्रस््र के आकलन पर आधारित है, जैसा कि साइंटिफिक अमेरिकन ने बताया है।जो क्षेत्र प्रभावित होंगे उनमें पूर्वी प्रशांत महासागर से दक्षिण एशिया तक के क्षेत्र हैं। यह बोगोटा, कोलंबिया, लागोस, नाइजीरिया और मुंबई जैसे बड़ी जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं। माना जा रहा है कि एस्टेरॉयड 130 से 300 फीट चौड़ा है। यदि एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टक्कर होती है, तो चाहे एस्टेरॉयड पृथ्वी के आसमान में टूट जाए या धरती पर गड्ढा बनाए, वो एक बहुत घातक विस्फोट हो सकता है।