मोदी की सुनामी के सामने नहीं चल पाई राहुल की मोहब्बत की दुकान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लहराया भगवा

नईदिल्ली, 0३ दिसम्बर । पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आने हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा को 54 तो कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस बड़े अंतर से पीछे हो गई है। यहां भाजपा को 52 तो कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। ज्ञात हो कि मामा ने फिर खिलाया कमल, फग्गन सिंह कुलस्ते, जीतू पटवारी, नरोत्तम मिश्रा सहित बड़े चेहरे पिछड़े चल रहेें हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और अब चुनावी परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावे कर रही हैं, लेकिन दोपहर बाद तक तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी कि राज्य में किसका परचम लहरा रहा है। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एकतरफा आगे चल रहे हैं उन्हें लाडली बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिला है। वहीं राजस्थान में रिवाज बरकरार, रुझान में भाजपा को बहुमत, राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है। 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है। प्रदेश की 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा। छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी कहे जाने वाले बस्तर से भी भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। शुरुआती रुझान में बस्तर की 12 सीटों में आठ सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर जिले के सात विधानसभा सीटों में पोस्टल बैलेट के अब तक आए रुझान में भाजपा पांच सीटों में आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस केवल दो सीटों में आगे है।

RO No. 13467/11