
जांजगीर – चांपा । प्रेशर हार्न, तीन सवारी और यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध जिले में विशेष अभियान चलाकर एमवीएक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रेशर हार्न वाहन चलाते पाए जाने पर 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 12 हजार रूपये और मोटर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 253 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और 81 हजार 200 रूपये जुर्माना लिया गया। इस तरह अभियान के दौरान 265 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनसे 93 हजार 200 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। जिला पुलिस जांजगीर द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ – साथ यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के सभी थाना , चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। चौकी नैला 3 प्रकरण में 900 रूपये, थाना बलौदा 15 प्रकरण में 5600 रूपये, चौकी पंतोरा 20 प्रकरण में 6000 रूपये, थाना अकलतरा 28 प्रकरण में 8900 रूपये, थाना मुलमुला 25 प्रकरण में 14300 रूपये, थाना पामगढ़ 29 प्रकरण में 6900 रूपये, थाना शिवरीनारायण में 50 प्रकरण में 16600 रूपये, थाना नवागढ़ 24 प्रकरण में 9900 रूपये, थाना चाम्पा 11 प्रकरण में 3300 रूपये, थाना बम्हनीडीह 15 प्रकरण में 4500 रूपये, थाना सारागांव 9 प्रकरण में 2700 रूपये, थाना बिर्रा 24 प्रकरण में 8600 रूपये, एवं यातायात पुलिस द्वारा 12 प्रकरण में 5000 रूपये का समन शुल्क लिया गया है। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न नही लगाने तथा यातायात नियमों का पालने करने समझाईश दी जा रही है।































