
बलरामपुर। गाय को पहली रोटी देने की परंपरा रही है। गाय में सभी देवी देवता का वास माना जाता है। अधिकांश घरों में गाय को पहली रोटी देना चाहते हैं परंतु समय पर गाय नहीं मिलने से धीरे-धीरे लोग अब गाय को रोटी देना बंद कर दिए थे। इस बीच नगर के मनीष सिंह की पहल पर स्थानीय युवाओं की मदद से शहर में पांच स्थानों पर पहली रोटी गाय की स्टील बाक्स रखा गया है जहां लोग रोटी डाल सकते हैं जिन्हें गायों को खिलाया जाएगा। मनीष सिंह ने कहा कि गाय को माता का स्थान दिया गया है। गाय की सेवा और पूजा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। गाय को रोटी खिलाना केवल एक अच्छी आदत है बल्कि इससे कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। रोजाना गाय को रोटी खिलाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सकारात्मक उर्जा संचार होता है। इन्हीं सब मान्यताओं को देखते हुए नगर में पहली रोटी गाय की अभियान की शुरुआत की गई है जिसके लिए पूरे शहर में पांच स्थानों में स्टील बॉक्स रखे गए हैं यह स्टील बॉक्स हनुमान मंदिर के पास, पुराने कलेक्टर कार्यालय चौक में, स्वामी आत्मानंद स्कूल में, हीरो शोरूम के सामने में,सन्नी मंदिर रखे गए हैं।मनीष सिंह एवं शहर के युवाओं के सहयोग से पहली रोटी गाय की अभियान प्रारंभ की गई है। जिसमें नियमित रूप से तीनों अलग-अलग स्थान के लिए अलग-अलग युवाओं की टोली लगाई गई है जो गाय को रोटी खिलाने में सक्रिय रहेंगे। हनुमान मंदिर में प्रभारी मनीष सिंह, मंगलम पांडे, अंश सिंह को पुराने कलेक्टर कार्यालय चौक में प्रभारी सत्यजीत गुप्ता, राघव सोनी,सेंटी चौरसिया व सनी मंदिर प्रभारी विशाल सोनी, सूर्य यादव, अभिषेक सिंह को बनाया गया वहीं आत्मानंद स्कूल के लिए प्रभारी सत्यम गुप्ता एवं आबले दुबे को बनाया गया है।
























