यूक्रेन ने पलटी बाजी! रूस के 20 किमी अंदर तक घुसे सैनिक, अब क्या करेंगे पुतिन?

कीव, ११ अगस्त ।
यूक्रेन के अबतक के सबसे बड़े हमले में रूस के कुसर्क क्षेत्र में हजारों यूक्रेनी सैनिक 20 किमी अंदर तक घुस गए हैं। उन्हें पीछे धकेलने के लिए रूस भीषण लड़ाई लड़ रहा है। रूस ने कुसर्क में यूक्रेनी सीमा से लगे इलाकों से 76,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा, मलाया लोकन्या, ओल्गोव्का और इवाशकोवस्काय के आसपास तीव्र लड़ाई हो रही है। रूसी सैन्य ब्लागर्स ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए रूसी सेना भेजने के बाद हालात स्थिर है, हालांकि यूक्रेन तेजी से सेना बढ़ा रहा है। इस बीच, यूक्रेन की ओर से काला सागर में रूसी बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक गैस प्लेटफॉर्म पर हमला बोला गया, जिसमें इसे क्षति पहुंची है। वहीं, यूक्रेन के पूर्वी सीमावर्ती डोनेट्स्क और खार्किव में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए। डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रामाटोरस्क पर रूसी मिसाइल हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दो यूरोपीय खुफिया सूत्रों ने कहा है कि दर्जनों रूसी सैन्य कर्मियों को फथ-360 क्लोज-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का उपयोग करने के लिए ईरान में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह 120 किमी की अधिकतम सीमा और 150 किलो हथियार के साथ मिसाइलें लांच करता है। संभावना है कि ईरान की ओर से रूस को सैकड़ों उपग्रह-निर्देशित हथियारों की जल्द डिलीवरी करेगा।
माना जाता है कि रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने 13 दिसंबर को तेहरान में ईरानी अधिकारियों के साथ फथ-360 और अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।ननई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने शनिवार को युक्रेन संघर्ष में भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही भारतीयों की शीघ्र रिहाई का आश्वासन दिया। दूतावास ने रूसी सैन्य सेवा के लिए भारतीय नागरिकों की भर्ती के लिए किसी भी गलत योजना में शामिल होने से भी इन्कार किया है। दूतावास ने कहा, इस साल अप्रैल से रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों में भारत सहित कई देशों के नागरिकों के प्रवेश को रोक दिया है।

RO No. 13467/11