
कोरबा। छत्तीसगढ़ द्विज ब्राह्मण समाज के परशुराम भवन ओपन थिएटर रोड में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। आज 24 वे दिन यहां पर काफी संख्या में नागरिक पहुंचे जिन्होंने योग से संबंधित विधा के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। व्याख्याता रामेश्वर पांडे और योगेश्वर प्रसाद तिवारी इस शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका में है। शीतकाल में लोगों की जीवन शैली को बेहतर करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से रखा गया है। प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक शिविर का संचालन हो रहा है जिसमें योग, प्राणायाम और आसान को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि टेलीविजन पर योग से संबंधित विषय वस्तु का प्रसारण जरूर हो रहा है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इसे देखने और क्रिया को करने का अपना अलग अनुभव है। प्रशिक्षक ने बताया शिविर में अब तक अनुभव काफी अच्छा रहा है और लोगों ने इसे काफी गंभीरता से लेने के साथ दूसरों को भी इस बारे में प्रेरणा देने का संकल्प लिया है। शिविर के समापन अवसर पर कार्यक्रम होगा।

























