राजस्थान में पिनाका मिसाइल ने दिखाई शक्ति फ्रांस के सेनाध्यक्ष जनरल पियरे शिल बने गवाह

जयपुर, 01 मार्च। राजस्थान के जैसलमेर में स्थित पोकरण फील्ड फायिंरग रेंज में गुरुवार को भारतीय सेना की पिनाका मिसाइल की शक्ति का प्रदर्शन दिखाया गया। फ्रांस के सेनाध्यक्ष जनरल पियरे शिल ने सामने ही मिसाइल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 75 किलोमीटर की रेंज तक निशाने दागे गए और दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया गया।जनरल पियरे शिल इन दिनों भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी मिसाइल पिनाका की सामरिक शक्ति देखी। भारतीय सेना की राइजिंग सन आर्टिलरी ने इस मौके पर पराक्रम दिखाया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित पिनाका एक मल्टी बैरल राकेट लांचर प्रणाली है। यह 44 सेकेंड में 12 राकेट दागती है। भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर इस मिसाइल का नाम रखा गया है। यह चंद सैकेंड में दुश्मन के बंकर, चौकियों और दूसरे महत्वपूर्ण ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देने की क्षमता रखता है।

RO No. 13467/11