राजस्थान में बर्ड फ्लू की दस्तक, कुरजां के विचरण क्षेत्र में पर्यटकों पर रोक, बुखार- जुकाम हो जांच कराएं

जोधपुर, २५ दिसम्बर ।
जोधपुर और फलोदी के खीचन क्षेत्र में मेहमान पक्षी कुरजां में बर्ड फ्लू के वायरस पाए गए हैं। इस क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में सात कुरजां की मौत हो गई। मृत दो कुरजां पक्षियों में एच5 एन1 एवियन इंफ्लूएंजा संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके विचरण क्षेत्रों में देशी और विदेशी पर्यटकों को जाने पर रोक लगाई गई है। यह आदेश सीएमएचओ ने जारी किया है।
उन्होंने निर्देशित किया है कुरजा विचरण क्षेत्रों में विजिट करने वालों में सर्दी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण होने पर वे अपने खून की जांच जरूर कराएं। सीएमएचओ ने कहा कि भोपाल लैब से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि, इससे डरने जैसी स्थिति नहीं है।बता दें कि सर्दियों में बड़ी संख्या में डोमिसाइल क्रन, जिन्हें स्थानीय भाषा में कुरजां कहा जाता है, इस क्षेत्र में प्रजनन के लिए आते हैं। थार के अन्य प्रजाति के पक्षियों का भी इस क्षेत्र में विचरण होता है। इसके साथ फलोदी व जैसलमेर से जुड़े रेगिस्तानी क्षेत्र में राज्य पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड गोडावण भी शामिल है, जिसे लेकर प्रशासन ने एतियातन यह रोक लगाई है।

RO No. 13467/10