राजस्व व सिविल न्यायालय का निर्माण एक ही स्थान पर हो: संघ

सक्ती। सक्ती जिला के जेठा सकरेली में कई जिला कार्यालय और सिविल न्यायालय निर्माणाधीन हैं। ऐसे समय में जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के पदाधिकारियों ने सिविल न्यायालय के पास ही राजस्व न्यायालय निर्माण करने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरुण कुमार सोम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया है िक पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस बात पर पर सहमति जताई थी और निर्माणाधीन सिविल न्यायालय के पास 3 एकड़ शासकीय भूमि आरक्षित किया था लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि सिविल व राजस्व न्यायालय एक ही स्थान में होने पर पक्षकारों और वकीलों को न्याय दान में सहूलियत होगी। ऐसा नहीं करने पर अधिवक्ताओं को आंदोलन करने के िलए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सक्ती संदीप बनाफर, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, अधिवक्ता सुभाष शर्मा, गिरधर जायसवाल, अलका जायसवाल, पीयूष राय, अरविंद भारद्वाज सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11