नई दिल्ली। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा हैं,उससे पहले बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक बार फिर से राबडी देवी को चुन लिया गया हैं।सता पक्ष ने भी अपने नेताओं की घोषणा कर दी हैं.इस संबंध में विधान परिषद ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।जारी अधिसूचना के मुताबिक,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल बनाया गया हैं जबकि भाजपा ने राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सदन के उप नेता की जिम्मेदारी दी हैं।जदयू के ललन सरार्फ भी उपनेता बनाये गए हैं।