
अयोध्या, ११ जनवरी ।
एक साल पहले अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था। इस अवसर पर भगवान राम की नगरी को एक बार फिर सजाया गया है।11 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। राम लला का विशेष अभिषेक होगा। इस विशिष्ट अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 70 विशिष्ट संत उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा- ‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को धूमधाम से हुआ था, लेकिन इसकी पहली वर्षगांठ 11 दिन पहले यानी 11 जनवरी 2025 को मनाई जा रही है। इसका कारण है हिंदू पंचांग। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। यही कारण है कि पहली वर्षगांध इस समय मनाई जा रही है।