
कई सक्रिय कार्यकर्ता कर रहे दावेदारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र से लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है जबकि तीन अन्य विधानसभा क्षेत्र में स्थिति अब तक साफ नहीं है। अब लोगों की नजर आदिवासी सुरक्षित रामपुर सीट पर टिकी हुई है कि यहां से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा। चर्चा इस बात को लेकर चल रही है कि क्या भारतीय जनता पार्टी मौजूदा विधायक ननकीराम कंवरर को फिर से अवसर देती है या फिर कोई दूसरा सक्रिय कार्यकर्ता यहां पर भाजपा का चेहरा होगा।
कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फार्मूले के अंतर्गत ऐसे नेताओं को साइड कर दिया गया है जो 70 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं। उनके महत्व को कम भले ही नहीं किया गया है लेकिन उनकी भूमिका मार्गदर्शक के रूप में जरूर रखी गई है और सभी बैठकों में उनकी उपस्थिति के साथ सलाह ली जानी जरूरी कर दी गई है। राजनीतिक जानकारों का ऐसा आकलन है कि अगर इस फार्मूले पर पूरी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी काम करती है तो फिर रामपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार ननकी राम कंवर को मैदान में उतरना मुश्किल होगा और अव्यवहारिक भी। कारण बताया जा रहा है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले कई वर्षों से भाजपा के लिए ननकी राम कंवर ही एकमात्र चेहरा रहे हैं जिन्हें पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के दौरान मंत्री पद दिया गया है। ऐसे में आखिर कब तक उनकी सेवाएं राजनीतिक प्लेटफार्म पर ली जा सकती है। जानकार कहते हैं कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंघ के समय से लेकर अब तक नए कार्य कर्ताओं की संख्या काफी बड़ी है। वे जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी तो बनती ही है और पार्टी को उन पर विचार भी करना होगा ही। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत कोरबा की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी आदिवासी नेत्री रेणुका राठिया, लघु वन उपज यूनियन के पूर्व संचालक व जिला भाजपा के पदाधिकारी टिकेश्वर राठिया के अलावा फूल सिंह भी इस विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं। अलग-अलग कारण से इनका भी अपना जन आधार क्षेत्र में बना हुआ है और ऐसे में हुए स्वाभाविक रूप से इलाके से प्रतिनिधित्व की मांग तो कर ही सकते हैं। लेकिन सबके बावजूद अंतिम रूप से टिकट का निर्णय भाजपा प्रदेश हाई कमान को करना है। खबर के मुताबिक एक पवन के बाद रामपुर विधानसभा क्षेत्र की टिकट को लेकर तस्वीर साफ हो सकते हैं इस समय पता चलेगा कि पार्टी रामपुर के मामले में किस चेहरे पर अभी भी बहुत ज्यादा भरोसा करती है।
कटघोरा और तानाखार में ज्यादा दावेदार
भाजपा के रणनीतिकारों की नजर में कोरबा सीट ज्यादा पेचिदा है इसलिए समय से बहुत पहले पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही देवांगन की पुरानी सीट कटघोरा पर दावेदार बढ़ गए हैं। विकास महतो, ज्योतिनंद दुबे, मनोज शर्मा, अजय दुबे के द्वारा दावेदारी करने की खबर है। इसी तरह पाली तानाखार में किरण मरकाम सहित कई कार्यकर्ता टिकट पाने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयत्नशील हैं।