
कोरबा। हिंद सिंध के क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी के 81वें शहादत दिवस पर आज हेमू कालाणी द्वार सिंधी भवन रानी रोड में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जबकि 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में राम लल्ला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सायं 5 बजे से भजन-कीर्तन आरती, दीप प्रज्जवलन एवं प्रसाद वितरण के पश्चात् आतिशबाजी यहां पर की जायेगी। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा ने यह जानकारी देते हुए समाज के साथ-साथ सर्व समाज से अपील की है कि अपने-अपने निवास, संस्थानों को दीपों से रोशन कर आतिश-बाजी एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीराम चंद्र का स्वागत कर इस अवसर पर यादगार बनाये।
























