रील और रियल लाइफ रेपिस्ट से भरी पड़ी है टीएमसी शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी पर बीजेपी ने ममता को घेरा

कोलकाता 1१ मार्च । टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, बीजेपी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिए जाने पर निशाना साधा है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए ञ्जरूष्ट की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी रील और रियल लाइफ में रेपिस्ट से भरी पड़ी है। उन्होंने लिखा- यह हैं आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार। टीएमसी रील और रियल लाइफ में रेपिस्ट से भरी पड़ी है, वास्तविक । आश्चर्य की बात यह है कि ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण अभियान में शामिल होने के लिए नहीं कहा। इसके अलावा बीजेपी की राज्य सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने भी टीएमसी उम्मीदवारों की लिस्ट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ञ्जरूष्ट के रियल और रील लाइफ हीरो के बीच समानता को देखें। तृणमूल के अनुसार, वास्तविक जीवन के नायक शाहजहां जैसे लोग हैं। जिन्होंने संदेशखाली में महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उनके रील लाइफ हीरो शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोग हैं जो फिल्मों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हैं।

RO No. 13467/11