
कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गेवरा रोड रेलवे साईडिंग और एसईसीएल के पूराने साईलो के पास एक युवक का शव मिला है। मौके पर खून के निशान भी देखे गये है। सफेद शर्ट और ग्रे कलर की पेंट पहने हुए मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। आज सुबह कुछ लोगों ने शव को देखा और इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। मृतक कौन है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके फोटोग्राफस आसपास के थाने में भेजे गये है। इसके साथ ही इसे सोशल मीडिया में साझा किया गया है।