
राजेश पालीवाल अध्यक्ष तो धीरज जैन बने सचिव
जांजगीर चांपा। लायंस क्लब जांजगीर नैला का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय ड्रीम प्वाइंट होटल में आयोजित किया गया था जहां 2023 -24 वर्ष के लिए काम करने वाले लायंस पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायन विजय अग्रवाल वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय उपस्थित थे वही रायगढ़ से पधारे प्रेमचंद अग्रवाल रीजन चेयरपर्सन तथा सज्जन अग्रवाल जोन चेयरपर्सन विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शपथ अधिकारी के रूप में डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व जिला गवर्नर विशेष रूप से आमंत्रित थे जिनके द्वारा नव नियुक्त लायंस पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय ने कहा कि कार्य कोई छोटा या बड़ा नहीं होता केवल कार्य करने वाले की नीयत एवं इच्छा पर सारा कुछ निर्भर करता है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप समाज सेवा के लिए चुने गए हैं आपकी जवाबदारी है की समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करते रहे। उन्होंने आगे कहा कि हमें बहुत दूर सोचने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की जरूरत को समझते हुए छोटे-छोटे कार्यक्रम करना चाहिए ताकि लोगों को उन समस्याओं से राहत मिल जाए और लायंस क्लब के माध्यम से एक समाज सेवा हो जाए। उन्होंने इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को लायंस क्लब का विशेष पिन लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेमचंद अग्रवाल रीजन चेयरपर्सन रायगढ़ ने कहा कि व्यक्ति को किसी भी कार्य करने के लिए उन्हें तन मन एवं धन की जरूरत पड़ती है इसके लिए लायंस क्लब के मेंबरों को हमेशा तैयार रहना चाहिए क्योंकि सेवा की भावना सब में नहीं होती और ना ही सेवा करने का मौका हर किसी को मिलता है। यह तो सौभाग्य का विषय है कि लायंस क्लब के माध्यम से हम लोगों के किसी तरह काम आ जाते हैं यह बहुत बड़ी बात है। हमें छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से समाज सेवा करनी चाहिए। शपथ अधिकारी डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व जिला गवर्नर ने कहा कि पूर्व पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्य अगर उनसे छूट गए है तो उसे आगे पूरा करते हुए आगे अपने उद्देश्यों की पूर्ति करनी है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को चलाने में बहुत कुछ त्याग, तपस्या, बलिदान देना पड़ता है इसलिए समस्त सदस्यों को साथ लेकर समाज सेवा करनी है क्योंकि धन तो कोई भी लगा सकता है परन्तु बिना लोगों की सहयोग के कोई भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर लायंस क्लब जांजगीर नैला के संस्थापक सदस्य देवेश सिंह ने कहा कि यह लायंस क्लब समाज सेवा का प्रमुख माध्यम है जिसके माध्यम से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से हम लोगों का काम आ सकते हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि अपने संक्रमण काल के दौर में भी संस्था को चलाने में आप सभी साथियों के सहयोग से ही यह संस्था आगे चल सका है एवं प्रत्येक वर्ष नए मुकाम को हासिल कर सका है यह सदस्यों की सक्रियता का ही प्रतिफल है। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने कहा कि लायंस क्लब का सदस्य बने हुए मुझे अधिक समय नहीं हुआ है और मुझे इस क्लब में जोडऩे का कार्य मेरे परम मित्र भाई सतीश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी जो आज हमारे बीच नहीं है उसकी कमी मुझे आज बहुत हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने अनेक कार्यों को लक्ष्य मानकर चला है जिसे मैं अपने कार्यकाल में पूरा करूंगा समय अभाव के कारण अभी मैं आप सब के बीच नहीं रख पा रहा हूं। इसके पूर्व लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मैंने अपने अध्यक्ष की कार्यकाल में बहुत कुछ अच्छा करने का प्रयास किया जिसमें सभी साथियों का सहयोग भी पर्याप्त मिला है हो सकता है मेरे से कहीं चुप हो गई होगी इसलिए मैं आप सबसे क्षमा प्रार्थी हूं । कार्यक्रम का संचालन डॉ परस शर्मा ने किया। इस मौके पर सचिव धीरज जैन,कोषाध्यक्ष रिकेश अग्रवाल, रमेश सुल्तानिया, बृजेश गौरहा, युवराज सिंह, मनोज अग्रवाल, डॉ विष्णु पैगवार,शंभू पालीवाल,राहुल अग्रवाल, हेमंत मिश्रा, जूही गौरहा, प्राची पांडे,नामिषा थवाईत,स्मृति गौरहा,विष्णु धनुका,विष्णु खेमुका, विनोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,डॉ यू सी शर्मा,डॉ नरूला,डॉ अशोक पालीवाल, पत्रकार सीताराम नायक, पत्रकार शैलेश शर्मा, शरद मोदी, धन्नू गट्टानी,गोपाल दुबे, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, साजन अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थ।














