लालू यादव और हेमंत सोरेन से सीखे अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्नी को सीएम बनाने की दी सलाह

नईदिल्ली, २4 मार्च । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नैतिकता भी कोई चीज होती है, आज अरविंद केजरीवाल ने सारी नैतिकता खो दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सारी नैतिकता खो दी है। जब वह अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर रहे थे तो वह नैतिकता का रोना रोते थे और अब वह कहते हैं कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो उन्हें जेल से अपनी सरकार चलाने से रोक सकता है। अरविंद केजरीवाल को हेमंत सोरेन से सीखना चाहिए। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हमारे बाबा अंबेडकर क्या सोचते होंगे कि ऐसे नैतिक हीन लोग मुख्यमंत्री बनेंगे जो जेल जाएंगे। कम से कम लालू यादव से सीखीए, वो भी जेल चले गए थे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। आप भी अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दीजिए। अब केजरीवाल का मुखौटा खुल गया है। कट्टर ईमानदार कहने वाले कट्टर बेईमान है।

RO No. 13467/11