लोमड़ी के काटने से ग्रामीण की हुई मौत

कोरबा। न केवल कुत्ते के काटने से बल्कि दूसरे जानवर हो गए हमले में घायल होने पर भी इंसानों को खतरे हो सकते हैं और उनकी मौत भी हो सकती है। लोमड़ी के काटने से घायल हुए एक व्यक्ति ने आखिरकार दम तोड़ दिया। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआपाली गांव से यह मामला जुड़ा हुआ है वहां के रहने वाले 64 वर्षीय घासीराम को कुछ दिन पहले लोमड़ी ने काट दिया था। सामान्य उपचार प्राप्त करने और स्थिति ठीक होने पर पीडि़त को घर भेज दिया गया था। इस बीच उसकी स्थिति खराब हो गई और वह उसे तरह की हरकतें करने लगा जैसा कि कुत्ते के काटने पर पीडि़त किया करते हैं। बताया गया कि यह लक्षण रेबीज जैसे थे। स्थिति को गंभीरता से लेने के साथ परिजनों ने मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास पीडि़त को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां कुछ घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल से प्रतिवेदन मिलने पर पुलिस के द्वारा मर्ग काम किया गया है। पोस्टमार्टम के साथ शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।

RO No. 13467/11