
कोरिया बैकुंठपुर। मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधयों के लिखित शिकायत के बावजूद वन विभाग के द्वारा किसी प्रकार अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही नही होने से क्षेत्रवासी सम्वन्धित क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी पर भारी भरकम राशि लेने के एवज में वनभूमि पर अतिक्रमण किये जाने का आरोप भी लगा रहे है।उ क्त सम्बन्ध में ज्ञात हो कि वनभूमि में कुछ माह से हो रहे लगातार बेतहाशा अवैध अतिक्रमण को लेकर वन विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही देखने को नही मिला नतीजा यह रहा कि जनकपुर मुख्यालय जहाँ वनविभाग का अनुभाग व वनपरिक्षेत्र कुवारपुर, जनकपुर, बहरासी का कार्यालय स्थापित है व उच्च अधिकारी उपवनमण्डल भरतपुर व वनपरिक्षेत्र अधिकारी के उपस्थिति के बावजूद यहां के वनभूमि में बड़ी तेजी से अबैध कब्जा की बाढ़ आ गयी है जनकपुर मुख्यालय के भगवानपुर मार्ग पर महज कुछ मीटर दूरी पर लगे जंगल क्षेत्र में लोगो का अवैध कब्जा बदस्तूर जारी है लेकिन वन अमले को जानकारी होने के बाद भी वन अमला व मुख्यालय में उपस्थित उच्च अधिकारियो का मौन भी वृहद अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है ।
इसी तरह जनकपुर के मनेन्द्रगढ़ मार्ग व शहडोल मार्ग में भी लोगो ने जंगल भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, वनविभाग के मिलीभगत से त्रस्त होकर क्षेत्र के ग्रामीणो व जनकपुर के पंच, सरपंच के द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व जनकपुर के वनभूमि से अवैध कब्जे को हटाने को लेकर वनमण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ को लिखित आवेदन किया था।















