वसूलीबाज ट्रैफिक के आरक्षक को अटैच किया

जांजगीर । नैला रेलवे फाटक से नो एंट्री जोन में कोलवाशरी की ट्रकों की एंट्री कराने की फीस वसूली करने वाले यातायात के आरक्षक को यातायात प्रभारी यातायात शाखा से हटाकर लाइन में पदस्थ कर दिया है। हालांकि अभी यह सब राइटिंग में नहीं किया है। केवल मौखिक आदेश के तहत उन्हें लाइन भेजा गया है। ताकि यातायात पुलिस की छवि खराब न हो।दरअसल, नैला रेलवे फाटक के पास सुबह 5 बजे से नो एंट्री लग जाता है। इस समय भारी भरकम कोयले की ट्रकों को रेलवे फाटक के आरपार करने प्रतिबंध लगा दी जाती है। क्योंकि सुबह होते ही लोगों का शहर में एंट्री शुरू हो जाता है। इसके चलते सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक यह इलाका नो एंट्री जोन में शामिल हो जाता है। लेकिन यातायात के जवान सुबह लोगों की कम भीड़ का फायदा उठाते हैं, ए पांच बजे के बाद भी ट्रकों के आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगाते। इसके लिए फीय तय रखी है। यातायात के जवानों द्वारा प्रत्येक ट्रकों के चालकों से 100 से 200 रुपए वसूल की जाती है। कुछ ऐसी ही वसूली यातायात के सफेदापोश वर्दीधारी उपेंद्र राठौर द्वारा की जा रही थी। इसकी वीडियो फोटो। सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पत्रिका ने इसकी खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद यातायात प्रभारी प्रदीप जोशी ने उक्त आरक्षक को यातायात शाखा से हटाकर पुलिस। लाइन में अटैच कर दिया है।यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र राठौर को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। हालांकि अभी इसकी लिखित में आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके काम-काज की शिकायत मिलने पर यातायात शाखा से पुलिस लाइन में काम लिया जा रहा है।

RO No. 13467/11