
सक्ती । भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी आज रविवार 11 फरवरी को सक्ती पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस ने पार्किंग और रूट चार्ट जारी किया है। बाराद्वार, नगरदा, कोरबा की ओर से आने वाली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था न्यायालय के पार्किंग स्थल अग्रसेन चौंक से आफिसर कालोनी में की गई है। इसकी प्रकार रायगढ़, खरसिया, डभरा, छपोरा की ओर से आने वाली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नंदेली ग्राउंड और आत्मानंद स्कूल कसेरपारा सक्ती में किया गया है। वहीं अधिकारी कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था न्यायालय परिसर में की गई है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए नगर मार्ग डायवर्सन किया गया हैै जिसमें कोरबा, चांपा, बाराद्वार, जांजगीर की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन आफिसर कालोनी होते हुये जिंदल प्लाजा की ओर से होकर अपने गंतव्य की और जायेंगे एवं चार पहिया वाहन मोहन भोग गली से होकर बुधवारी बाजार, मित्तल ट्रेडर्स, गुरुद्वारा, हटरी चौंक, संतोषी मंदिर, हेमा रोड से शनि मंदिर से झूलकदम होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान यह मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह मालखरौदा अड़भार, खरसियां, छपोरा, स्टेशन की ओर से आने वाली दोपहिया वाहन जिंदल प्लाजा से आफिसर कालोनी, बाराद्वार बस स्टैंड होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे एवं चारपहिया वाहन मालखरौदा बस स्टैंड, शनि मंदिर, हेमा रोड, संतोषी मंदिर, हटरी, गुरुद्वारा, मित्तल ट्रेडर्स, बुधवारी बाजार से मोहनभोग रोड, बाराद्द्वार बस स्टैंड होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान यह मार्ग भी पूरी तरह से बंद रहेगा। राहुल गांधी की यात्रा मसनिया चौक से राजापारा से अग्रसेन चौक, गौरव पथ रोड, बुधवारी बाजार रोड से कंचनपुर से कोरबा रोड होकर दमाउधारा होते हुए बासीनपाट की ओर जाएगा। इस दौरान यह मार्ग भी आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

















