विधायक देवांगन व पटेल का कई जगह स्वागत

कोरबा। नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन व प्रेमचंद पटेल का कल जगह-जगह स्वागत किया गया। नकटीखार से निकलने पर भाजपा विधायक लखन देवांगन का रिस्दी चौक पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। इसी तरह निर्मला चौक पर पूर्व सभापति रामनारयण सोनी, संजीव शर्मा, सिद्धांत नारायण सोनी, सुमन सोनी, रमा मिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुभाष चौक में मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सुभाष राठौर, पिंकु रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस तरह उनका बुधवारी बाजार पहुंचने पर महेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में स्वागत किया। कटघोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल का कुसमुंडा शिव मंदिर के निकट महामंत्री मनीष मिश्रा, लक्ष्मीकांत जगत सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गेवरा बस्ती चौक में मुकुल कर्ष, लखन राठौर, सुनीता पाटले, संतोष राठौर, रायसिंह ठाकुर, नरई बोध में मेलुराम पटेल, हरदीबाजार चौक में चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन, हरिश थरवानी, दीपका चौक में सूर्यप्रकाश शर्मा, अरूणीश तिवारी, अभिषेक सिंह, सुजीत सिंह, मुकेश जायसवाल,राजू प्रजापति सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर वरष्टि भाजपा नेता एवं चुनाव संचालक ज्योतिनंद दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज शर्मा साथ थे। मानिकपुर में अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू के नेतृत्व में रैली निकाली गई। झोपड़ी पारा सुभाष ब्लाक में कार्यकर्ताओं ने जश मनाया। कटघोरा ने मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, राजेन्द्र टंडन, जयगर्ग, अनुराग दुहलानी, उत्तम रंधावा, किशन केशरवानी, जयगर्ग, विवेक मारकंडे के नेतृत्व में पटाखे फोड़े गए। बांकीमोंगरा में हनुमान पांडेय, भागवत विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल सहित भाजपाईयों ने जश्र मनाया।

RO No. 13467/11